दतिया । राज्य शासन ने नगरीय निकाय में थोक बंद तबादले किए हैं। दतिया नगर पालिका को अब फुल फ्रेश सीएमओ मिल गया है तो वहीं बड़ौनी को भी फुल फ्रेश सीएमओ मिला है। नगरीय निकाय के अधिकारी, कर्मचारियों के तबादलों की सूची के अनुसार दतिया नगर पालिका में नागेंद्र सिंह गुर्जर फुल फ्रेश सीएमओ बनाए गए हैं। वे मूल रूप से भांडेर नगर परिषद सीएमओ थे और दतिया नपा में पिछले 9 महीने से प्रभारी सीएमओ के रूप में काम देख रहे थे। इसी तरह बड़ौनी में लिपिक वीरेंद्र कुशवाहा प्रभारी सीएमओ थे। अब उनके स्थान पर भिंड के मालनपुर नगर परिषद में पदस्थ सीएमओ यशवंत सिंह राठौर को बड़ौनी स्थानांतरित कर सीएमओ बनाया गया है।
