भिंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 11 साल पूरे होने पर और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम चरथर में पंचायत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, मंडल अध्यक्ष दीपेश सिंह तोमर मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह ने कहा कि केंद्र में पिछले 11 साल से भाजपा की सरकार है। भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम का मकसद लोगों को भाजपा की कार्यशैली से अवगत कराना भी है। इस मौके पर प्रभाश शर्मा, रोहित शर्मा, धर्मेंद्र उपस्थित रहे।
