नयी दिल्ली/जयपुर, 22 अगस्त (वार्ता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शुक्रवार को मुलाकात की। श्रीमती दिया कुमारी ने नई दिल्ली में यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर श्रीमती दिया कुमारी ने श्री सिंह को राजस्थान आने का निमंत्रण भी दिया और कहा कि राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
उपमुख्यमंत्री से उनके दिल्ली प्रवास के दौरान कानपुर सांसद रमेश अवस्थी एवं शिमला सांसद सुरेश कश्यप ने भी मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश और देशहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसदों ने राजस्थान में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और भविष्य में आपसी सहयोग के साथ जनकल्याण को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।
