जबलपुर में हुई म.प्र. की पहली रोबोटिक प्रोस्टेट सर्जरी

जबलपुर: अपोलो हॉस्पिटल में मध्यप्रदेश की पहली सफल रोबोटिक प्रोस्टेट सर्जरी कर चिकित्सा क्षेत्र में नया इतिहास रचा गया। यह जटिल सर्जरी यूरोलॉजिस्ट डॉ प्रणल सहारे के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस उपलब्धि के साथ म.प्र. उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो गया है जहां रोबोटिक तकनीक से प्रोस्टेट कैंसर का इलाज उपलब्ध है। वरिष्ठ सर्जन डॉ गणेश गोरथी के मार्गदर्शन में हुई इस सर्जरी को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी प्रगति माना जा रहा है।

अपोलो हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ शोभित बड़ेरिया ने कहा कि अब प्रदेश के मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से कम चीरा, कम दर्द, तेजी से रिकवरी और बेहतर जीवन गुणवत्ता जैसे कई लाभ मरीजों को मिल रहे हैं, जिससे यह तकनीक भविष्य की चिकित्सा दिशा तय कर रही है। प्रेसवार्ता में बिजनेस हेड नीलेश रावल भी उपस्थित रहे।

Next Post

रानीताल- बल्‍देवबाग में लगेंगे 10 दिन के अंदर सिग्नल, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय

Thu Mar 19 , 2026
जबलपुर: कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय ने यातायात सुरक्षा को लेकर कलेक्‍ट्रेट सभागर में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के पालन प्रतिवेदनों पर चर्चा कर कहा कि जहां-जहां ट्राफिक सिग्‍नल लगाने के निर्देश दिये गये थे, उन्‍हें 31 मार्च […]

You May Like