बीना से धौलपुर तक फोरलेन रेलवे ट्रैक, ग्वालियर में बनेंगे दो नए स्टेशन

ग्वालियर: जिले में रेल मंत्रालय के माध्यम से बीना से धौलपुर तक रेलवे की फोरलेन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। रेल विभाग के प्रोजेक्ट अधिकारी राजीव शुक्ला ने प्रजेंटेशन के माध्यम से कलेक्टर रुचिका चौहान और विभागीय अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा बीना से धौलपुर तक रेलवे ट्रैक की चौथी लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है। इसके लिये डीपीआर बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

इस योजना के तहत राजस्व एवं वन विभाग के माध्यम से सहयोग जरूरी है। योजना के तहत ग्वालियर जिले में दो छोटे-छोटे रेलवे स्टेशन स्थापित किए जायेंगे।रेल मंत्रालय के अधिकारियों को कहा गया है कि योजना के तहत डिजिटल नक्शा प्रस्तुत करें। इसके साथ ही राजस्व विभाग और वन विभाग के माध्यम से जो अपेक्षायें हैं उसके संबंध में भी विस्तृत प्रस्ताव दें ताकि जिला स्तर पर योजना के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान किया जा सके।

Next Post

गुमशुदा दो मासूम बच्चियों को ढूंढकर परिजनों को सौंपा

Tue Mar 17 , 2026
ग्वालियर: टेकनपुर चौकी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर गुमशुदा दो मासूम बच्चियों को ढूंढकर परिजनों को सौंपा है। दोनों मासूम बच्चियों के गुम होने की सूचना जैसे ही चौकी प्रभारी बालवीर मावई को लगी तो तत्काल पुलिस ने सक्रियता दिखाई। दोनों बच्चियां खेलते खेलते बस स्टैंड पर पहुंच गई थी। […]

You May Like