जबलपुर: गढ़ा थाना पुलिस ने बीटी तिराहा स्थित एक मकान में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ का भंडाफोड़ करते हुए 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹84,470 नकद, ताश की तीन गड्डियां और कई मोबाइल फोन जब्त किए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने जुआरियों को भविष्य में जुआ, सट्टा और नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
Next Post
कार से पकड़ी 180 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार
Thu Jul 30 , 2026
इंदौर: मानपुर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कार से 180 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब और कार कब्जे में ली है.बुधवार 29 जुलाई की शाम थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि महू की […]

You May Like
-
12 months ago
गंदे पानी ने छीनी 4 जिंदगियां: सिमरिया में मौत का कुआं