मतदाता सूची पुनरीक्षण: कांग्रेस का पारदर्शिता सुनिश्चित कराने का संकल्प

भोपाल: मध्य प्रदेश में आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। आज आयोजित सर्वदलीय चुनाव आयोग की बैठक में कांग्रेस ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक में कांग्रेस के चुनाव आयोग प्रभारी जेपी धनोपिया, मतदाता पुनरीक्षण प्रभारी ललित सेन, सह-प्रभारी आरिफा खान और निर्मला एंथोनी उपस्थित रहे।

निर्वाचन आयोग ने इस दौरान SIR कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। बूथ लेवल एजेंट (BLA) और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के प्रशिक्षण, समय-सीमा और मतदाता सूची के पुनरीक्षण की योजनाओं पर चर्चा हुई। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी राजनीतिक दलों के BLA को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कांग्रेस संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने कहा कि पार्टी मतदाता सूची की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हम जल्द ही सभी BLA नियुक्त कर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे, ताकि किसी भी सही मतदाता का नाम गलत तरीके से न काटा जाए और कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे।”

डॉ. कामले ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो कांग्रेस उसका कड़ा विरोध करेगी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

 

Next Post

अपना स्कूल-अपना बेंच अभियान से केसला की 17 शालाओं में 265 बेंचों का वितरण

Fri Sep 19 , 2025
इटारसी। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) टी. प्रतीक राव की पहल ‘अपना स्कूल-अपना बेंच’ शिक्षा व्यवस्था में बदलाव ला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को केसला विकासखंड की 17 प्राथमिक शालाओं को कुल 265 बेंच उपलब्ध कराए गए। यह कार्यक्रम समाजसेवी मोहन खंडेलवाल के सहयोग से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला […]

You May Like