भोपाल: पटेल नगर क्षेत्र के रहवासी अब भी पानी,सड़क,स्ट्रीट लाइट, और सफाई जैसी प्राथमिक सुविधाओं से वंचित हैं, जिसके कारण उनमें काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. दरअसल यह कॉलोनी 65 साल पहले 1960 में बनी थी, और इस समय इस क्षेत्र में 6000 से ज्यादा लोग बसे हुए है 90 एकड़ में फैले इस क्षेत्र में लोग प्राथमिक सुविधाओं के लिए जूझ रहे है. यह क्षेत्र रायसेन रोड पर होते हुए भी पानी, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा हैं। सड़कों की हालत बदहाल, पार्क भी उजड़े रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी की टूटी-फूटी सड़कों पर धूल उड़ रही है।
रहवासियों ने 14 महीने पहले रहवासी संस्थान का गठन किया, पर इस संस्थान के चुनाव तक नहीं होने दिए जा रहे। इस मामले को लेकर सभी स्थानीय मंत्री, विधायक के पास शिकायतें जा चुकी है. गठित संस्थान के अधय्क्ष बृजेश सिंह ने बताया कि पटेल नगर के रहवासी अब जाग चुके हैं। अब न झूठे वादे चलेंगे और न बहाने। अपने हक के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उपाध्यक्ष मनीष उपाध्याय, वरिष्ठ सदस्य जीपी मिश्रा, रमेशकुमार तिवारी ने बताया कि सुविधाओं के लिए आंदोलन करने की रणनीति बना रहे हैं। इसके लिए बैठकों का दौर भी जारी है।
इनका कहना है
धूल भरी सड़कों पर बच्चों और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है। पानी की सुविधा भी नहीं है। ऐसे में परेशान हो रहे हैं।साथ कहा कि उजड़े पार्कों और अंधेरी गलियों में रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है।
चित्रा झा, रहवासी पटेल नगर
