मोदी सरकार के 12 साल: मंत्री काश्यप ने घर-घर पहुंचाया विकास का संदेश

रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

अभियान की शुरुआत मुखर्जी मंडल के सुयोग परिसर स्थित पद्मश्री डॉ. लीला जोशी के निवास से हुई। इस दौरान श्री काश्यप ने चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. जोशी की सेवाओं की सराहना करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला तथा समाजसेवी हिम्मत गेलड़ा से भेंट कर मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा की। डॉ. चांदनीवाला ने शॉल-श्रीफल भेंट कर श्री काश्यप का अभिनंदन किया और प्रधानमंत्री मोदी के लगातार 4399 दिन कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई दी। जनसंपर्क अभियान के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, महामंत्री विवेक शर्मा, पार्षद अनिता जयेश वसावा, समाजसेवी दिनेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी शैलेन्द्र डागा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, महामंत्री भूपेन्द्र कावडिय़ा, पार्षद स्मिता राजेश माहेश्वरी, मनीषा विजय सिंह चौहान तथा सुरेन्द्र छाजेड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इन क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री

 

मंत्री श्री काश्यप ने कुशाभाऊ ठाकरे मंडल क्षेत्र में काटजू नगर स्थित डॉ. विपीन माहेश्वरी, शास्त्री नगर स्थित समाजसेवी सुशील छाजेड़ तथा गुलमोहर कॉलोनी में उद्योगपति बी.एल. पुरोहित के निवास पहुंचकर परिवारजनों से संवाद किया और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।

Next Post

चित्तीदार हिरण के शिकार मामले में आरोपी को मिली जमानत

Thu Jun 11 , 2026
जबलपुर। चित्तीदार हिरण का शिकार कर उसका मांस पकाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये आरोपी ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए आवेदन दायर किया था। आवेदक की तरफ से तर्क दिया गया कि एफएसएल यह बताने में असमर्थ हैं कि उक्त पका हुआ मांस किस जानवर का है। हाईकोर्ट […]

You May Like