7 सूने मकानों में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार 

रतलाम। शहर की औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जो बीते कई सालो से चोरी की वारदातों में लिप्त था। इस शातिर चोर से अभी तक सात वारदातों का खुलासा हुआ है और चोरी का माल बरामद किया गया है। शातिर चोर के पुलिस रिमांड में अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस वार्ता में इस सफलता की विस्तार से जानकारी दी। एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा की जाने वाली रूटीन वाहन चेकिंग के दौरान बंजली बायपास पर जब एक सफेद रंग की एक्टिवा गाडी के चालक को रोका गया उसने अपना नाम गुरदीप उर्फ लक्की पिता आनंद सिहं निवासी राजस्व कालोनी रतलाम होना बताया। जब गुरदीप से वाहन सम्बंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह दस्तावेज नहीं दे पाया।

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नाटक में सुरक्षा बढ़ाई गई: सिद्दारमैया

Thu May 8 , 2025
बेंगलुरु, 08 मई (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने गुरुवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर पूरे राज्य में खास तौर पर बांधों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्री सिद्दारमैया ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ निर्वासन की कार्रवाई चल रही है। इनमें से […]

You May Like