
मंदसौर। विगत कोविड में माता-पिता को खो चुके बच्चों के साथ कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने कलेक्टर सभा कक्ष में चर्चा की। कलेक्टर ने अत्यंत आतमियता के साथ बच्चों से कहा कि अपनी किसी भी समस्या के संबंध में वे कलेक्टर से किसी भी समय बात कर सकते हैं अपनी कोई भी समस्या बता सकते हैं, प्रशासन आपके साथ है हर समस्या का हल किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन, महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या, संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रीति संघवी उपस्थित थी
बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा बच्चों के साथ चर्चा में उनके भविष्य प्लानिंग पर भी जानकारी ली गई। कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि वह अपने करियर में क्या करना चाहते हैं। बच्चे जो भी चाहते हैं उसमें प्रशासन मदद करेगा। कलेक्टर द्वारा बच्चों की करियर काउंसलिंग के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया गया। महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया कि उक्त बच्चों को पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना से प्रत्येक माह 5 हजार रुपए सहायता राशि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाती है इसके अलावा स्टाइपेंड भी दिया जाता है इस दौरान कलेक्टर द्वारा बच्चों को गिफ्ट भी भेंट किए गए।
