रात 2 बजे शिप्रा नदी में डूबे युवक की मौत

उज्जैन। रात 2 बजे के लगभग शिप्रा नदी में एक युवक डूब गया सूचना मिलने पर पुलिस और तैराक दल के सदस्य पहुंचे कुछ देर बाद ही युवक का शव बाहर निकाल लिया गया। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार मंगलवार रात 2 बजे शिप्रा नदी स्थित रामघाट पर एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तैराक दल के सदस्यों की मदद से युवक की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद उसका शव बाहर निकाल दिया गया युवक के साथ तीन से चार दोस्त है। जिसे पूछताछ में सामने आया कि मृतक युवक जय पिता राजू सिसौदिया 20 साल निवासी काला पत्थर है। रात में ही पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी और दोस्तों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। सुबह पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि जय नानाखेड़ा स्थित इलेक्ट्रिक दुकान पर काम करता था वह रात को घर नहीं लौटा था। पुलिस के अनुसार दोस्तों का कहना था कि जय रात को दुकान से 10 बजे लौटा था और सभी दोस्त महाकाल दर्शन करने के लिए निकले थे मंदिर जाने से पहले शिप्रा नदी स्नान के लिए आए थे इस दौरान जय गहरे पानी में चला गया उसे तैरना नहीं आता था। पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Next Post

पॉक्सो कानून को संपत्ति विवाद पर हथियार नहीं बनाया जा सकता: हाईकोर्ट

Tue Aug 11 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट के जस्टिस हिमांशु जोशी की एकलपीठ ने संपत्ति विवाद में पॉक्सो कानून के कथित दुरुपयोग को गंभीरता से लेते हुए 66 वर्षीय वृद्ध के खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त कर दी। एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि पॉक्सो कानून को संपत्ति विवाद पर हथियार नहीं बनाया जा […]

You May Like