कृषि उपकरण लेकर जा रही पिकअप की ट्राली पलटी, बाइक सवार घायल

मुलताई। नेशनल हाईवे छिंदवाड़ा रोड पर ग्राम दुनावा के पेट्रोल पंप के पास पिकप की ट्राली में कृषि उपकरण लेकर जा रहे वाहन का टायर फटने से पलट गया,दुर्घटना में कृषि उपकरण की चपेट में आने से साइड से चल रहा एक बाइक चालक घायल हो गया, जिसे एनएचएआई की एम्बुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जाता है सुबह ग्राम दुनावा के पास कृषि उपकरण लेकर जा रहा एक मालवाहक वाहन अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान सड़क से जा रहा बाइक सवार युवक सुनील उपकरण की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे

एनएचएआई की एम्बुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं क्रेन की मदद से हाईवे से वाहन एवं कृषि उपकरण हटाकर हाईवे चालू करवाया गया।

 

Next Post

गुरुकुल संस्कार शिविर का समापन, बच्चों में जागृत हुए संस्कार और नेतृत्व के गुण

Sun Jun 7 , 2026
भोपाल। फ्रेंड्स एंड ट्राइबल सोसायटी (वनबंधु परिषद) युवा एवं एफटीएस किड्स भोपाल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गुरुकुल संस्कार शिविर का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। 1 से 3 जून तक अरेरा कॉलोनी में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों की शिक्षा […]

You May Like