जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत अहमद नगर में बदमाश ने बकानुमा चाकू चमका महिला को धमकाया। पुलिस के मुताबिक सोमवार को निशात अंजुम 30 वर्ष निवासी फूटाताल बेलबाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मायका अहमद नगर गोहलपुर में है।
रविवार रात लगभग 12 बजे वह अपनी मॉ मुमताज बानो और बहन अंजुम बानो के साथ घर पर थी तभी मोहल्ले का मुईनुद्दीन उर्फ कल्लू उसके घर के सामने आकरे बोला कि घर के बाहर निकलो वह अपनी मॉ एवं बहन के साथ घर के बाहर निकली, मुईनुद्दीन हाथ में बका जैसा चाकू रखे उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो हाथ मुक्कों से मारपीट कर सिर माथे में चोट पहॅुचाया एवं चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
