ग्वालियर:तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टायर फटा तो आरोपी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही उटीला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी शिवम राजावत ने बताया कि मृतक की पहचान धौलपुर निवासी प्रेमपाल सिंह गहलौत के रूप में हुई है। वह भिंड की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही कार ने लापरवाही से टक्कर मार दी।पुलिस ने मौके से कार को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। शव को डेड हाउस में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है।
