बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति ने की आत्महत्या

जोशी गुराडिया में फांसी लगाकर दी जान, सिमरोल पुलिस कर रही जांच
इंदौर: जोशी गुराडिया क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 57 वर्षीय कैलाश पिता अम्बा राम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे और इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया.

घटना की जानकारी मिलने पर सिमरोल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं ताकि घटना के पीछे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

Next Post

भिंड में अचानक गुस्से में कलेक्टर ने छात्र पर कर दी तमाचे की बरसात

Sun Jul 13 , 2025
भिंड: भिंड जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का छात्र को तमाचे जड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कलेक्टर तमाचे जड़ते हुए छात्र को पाठशाला का पाठ सिखा रहे हैं। यह मामला डंगरौलिया कॉलेज का है। यहां छात्र परीक्षा देने पहुंचा था। करीब 3 माह पुराना यह वीडियो […]

You May Like