राष्ट्रीय खेलों में आईओसीएल आया साथ, ब्रॉन्ज स्पाॅन्सर बना

नैनीताल/देहरादून, (वार्ता) 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहे उत्तराखंड को इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) का साथ मिल गया है। आईओसीएल प्रायोजक के रूप में उत्तराखंड का साथ देगा।

आईओसीएल की ओर से आधिकारिक सहमति दे दी गई है। आईओसीएल को राष्ट्रीय खेलों का ब्रांज स्पाॅन्सर बना दिया गया है।‌ अब इस आयोजन के प्रचार-प्रसार में अब आईओसीएल भी भागीदार होगा।

आईओसीएल की ओर से बतौर प्रायोजक जल्द ही अपनी भागीदारी को लेकर निर्णय लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि राष्ट्री खेलों के उद्घाटन के दिन आईओसीएल की बोर्ड बैठक भी प्रस्तावित है।

माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रायोजक के आकार पर निर्णय ले लिया जाएगा। बहरहाल, आईओसी ने स्पाॅन्सरशिप के लिए प्रारंभिक सहमति दे दी है। राष्ट्रीय खेलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा के अनुसार आईओसीएल का स्पाॅन्सरशिप के संबंध में आधिकारिक मेल प्राप्त हुआ है। इसके बाद आईओसीएल अब राष्ट्रीय खेलों का ब्राॅन्ज स्पाॅन्सर होगा।

राष्ट्रीय खेलों के लिए प्रायोजक जुटाने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं पैरवी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात की थी। उन्होंने श्री पुरी को राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित भी किया है।

केन्द्रीय मंत्री पुरी ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया था। आईओसीएल से सहमति मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रति आभार प्रकट किया है।

Next Post

इसरो जीएसएलवी एफ-15/एनवीएस-02 मिशन के ऐतिहासिक सौवें प्रक्षेपण के लिए तैयार

Sat Jan 25 , 2025
चेन्नई, (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 29 जनवरी को आंध्र प्रदेश में एसडीएससी- शार, श्रीहरिकोटा के अंतरिक्षयान से अपने 100वें मिशन के रूप में जीएसएलवी-एफ15/एनवीएस-02 मिशन प्रक्षेपित करेगा। इसरो के सूत्रों ने शुक्रवार शाम को इस बात की पुष्टि की कि प्रक्षेपण 29 जनवरी की सुबह 0623 बजे होगा। […]

You May Like