आरसीबी-केकेआर मैच से कोहली की 18 नंबर की जर्सी खरीदने की होड़

बेंगलुरु, 17 मई (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2025 के मुकाबले से पहले प्रशंंसकों के बीच विराट कोहली की प्रतिष्ठित 18 नंबर जर्सी खरीदने की होड़ मची रही।

महीने की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने के बाद से कोहली का यह पहला मैच है और इस अवसर ने लीग मैच में भावनात्मक उत्साह भर दिया है। भारत और आरसीबी के इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम वाली जर्सी पहने समर्थक शाम के मैच से कुछ घंटे पहले आधिकारिक मर्चेंडाइज काउंटरों पर कतार में खड़े देखे गए। कई प्रशंसकों ने जर्सी की खरीद को कोहली के शानदार टेस्ट करियर के लिए श्रद्धांजलि बताया, जो एक दशक से अधिक समय तक चला और जिसने उन्हें दुनिया में प्रशंसा दिलाई।

स्टेडियम के अधिकारियों ने कहा कि मैच से पहले सामान की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, कोहली के टेस्ट थीम वाले गियर, विशेष रूप से भारतीय ध्वज के प्रतीक वाली सफेद जर्सी-कुछ ही घंटों में बिक गईं।

कोहली ने सौ से अधिक टेस्ट खेले हैं और इस प्रारूप में लगभग 10,000 रन बनाए हैं। आज के मैच से भले ही वह छोटे प्रारूप में वापसी कर रहे हों, लेकिन बेंगलुरु का माहौल बताता है कि प्रशंसक अभी भी उनकी लाल गेंद की विरासत का जश्न मना रहे हैं।

 

Next Post

पार्षदों का दलबदल भाजपा की साजिश का हिस्सा: आप

Sat May 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी ने अपने पार्षदों के दलबदल के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गहरी साजिश बताया है। आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने मेयर चुनाव के दौरान भी बताया था कि भाजपा हमारे पार्षदों की खरीद-फरोख्त […]

You May Like

Play sound