डिजिटल ऑनलाइन ठगी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

दुबई भागने की फिराक में था, चेन्नई एयरपोर्ट से पकड़ाया
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं तीन अपराध

इंदौर:डिजिटल अरेस्ट के नाम से ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग तेलंगाना राज्य का एक और शातिर आरोपी को क्राईम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की तलाश तीन राज्यों की पुलिस भी कर रही थी. आदतन आरोपी के खिलाफ साइबराबाद के दो, नामपल्ली हैदराबाद में प्रकरण में पहले से दर्ज हैं, जिसमें उसे पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था. जमानत पर रिहा आरोपी अवैध रूप से दुबई भागने के पूर्व ही चेन्नई एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार. इंदौर पुलिस द्वारा आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है.

डीसीपी क्राईम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया कि इंदौर निवासी फरियादी ने डिजिटल अरेस्ट के नाम से ऑनलाइन ठगी की शिकायत की थी. जिस पर महिला फरियादी की तरफ से क्राइम ब्रांच ने जांच पड़ताल कर झालावाड़ से आनंद कुमार व तेलंगाना से के कृष्णकुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था. जबकि एक अन्य आरोपी वेंकट नागार्जुन लगातार स्थान बदल बदल कर फरारी काट रहा था जो दुबई में रहते हुए व्यवसाय करता था.

भारत से विदेश भागने की आशंका होने से क्राईम ब्रांच के द्वारा देश के सभी एयरपोर्ट पर एलओसी जारी कर निगरानी की जा रही थी. जिसके चलते आरोपी दुबई भागने की नियत से चेन्नई एयरपोर्ट गया और एयरपोर्ट से 39 वर्षीय आरोपी वेंकट नागार्जुन रेड्डी बनरेड्डी निवासी साइदाबाद (हैदराबाद) को गिरफ्तार कर इंदौर ले आए. आरोपी ने पूछताछ में फरियादी द्वारा देशभर में कई ऑनलाइन ठगी वारदात करना कबूला. साथ ही आरोपी ने यह भी बताया कि उसके खिलाफ पहले से तीन अपराध दर्ज है. जिसमें वह जमानत पर रिहा हो होकर अवैध रूप से विदेश भागने की फिराक में था.
कई बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए
फरियादी के साथ हुई ठगी में ठगी की पूरी राशि अपनी गैंग के माध्यम से नागार्जुन ने अपनी फर्म बीवीएन एंटरप्राइसेज के नाम से कई बैंकों खाते खुलवाकर राशि ट्रांसफर करवाई थी. फर्जी डिजिटल अरेस्ट प्रकरण में इंदौर क्राइम ब्रांच के द्वारा आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर गैंग के अन्य सदस्यों एवं के साथ ही अन्य पूछताछ की जा रही है

Next Post

ट्यूनीशिया की समुद्री इकाई ने पूर्वी तट से 64 लोगों को बचाया

Sun Mar 2 , 2025
ट्यूनिस, 02 मार्च (वार्ता) ट्यूनीशिया के पूर्वी प्रांत महदिया में एक समुद्री इकाई ने यूरोप पहुंचने की कोशिश करते समय समुद्र में फंसे 64 लोगों को बचाया है। ट्यूनीशिया के सीमा शुल्क महानिदेशालय ने शनिवार को अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी दी। महानिदेशालय के अनुसार, विभिन्न देशों […]

You May Like