
सतना।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को सतना आकर वरिष्ठ समाजसेवी एवं म.प्र. पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य स्व. लक्ष्मी यादव के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की और शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. लक्ष्मी यादव ने पूरी निष्ठा और कर्मठता के साथ अपना जीवन समाज सेवा में लगाया। इसके साथ ही वह जल योग के माध्यम से शरीर की दक्षता के संबंध में भी ख्याल रखते थे। उनका देहवासान अत्यंत दुखद है। सांसद गणेश सिंह, विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, महेन्द्र सिंह, अजय जामवाल, हितानंद शर्मा, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, यादवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल, बाला यादव, बालेन्द्र गौतम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
वरिष्ठ नेता रामदास के निवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को पंडित रामदास मिश्रा के मुख्त्यारगंज स्थित निवास पहुंचकर उनकी धर्म पत्नी स्व. सावित्री देवी मिश्रा के निधन पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोक संवदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर ढांढस बंधाया।
स्व.दयानंद के परिवार को ढाढस बंधाया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को सतना जिले के प्रवास के दौरान वरिष्ठ समाज सेवी एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य दयानंद कुशवाहा के निधन पर उनके निज निवास उतैली पहुंचकर छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोक संवदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को इस असहाय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
