राजनगर: राजनगर खुली खदान के सीएचपी प्लांट के बाहर से चोरी हुआ सामान कायमी के 12 घंटे बाद ही जब्त कर लिया गया है। आरोपीगण मंता प्रसाद बंसल पिता शीतल प्रसाद बंसल,रवि सेन पिता गोविंद, फिरोज खान पिता सुभान खान ,शेख अजहरूद्दीन पिता जैनुद्दीन ,दीपक दास (दीवान) पिता स्व. रामचरण दास , विनोद सेन पिता जेठू सेन से चोरी गया 02 दो नग पेटी तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल कं० सीजी 16 सीजी 5293 एवं सीजी 04 सीएल 9076 को समक्ष गवाहान जप्त किया गया।
जिसकी कुल कीमती 62,000 रूपये है। घटना में प्रयुक्त 02 बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया है आरोपीगण घटना की रात जिन मोटर साइकिलों से घटना को अंजाम देने आए थे उन्हें भी पुलिस ने जप्त कर लिया है, आरोपी गणों का एक साथी शिवानंद निवासी खोंगपानी फरार है । जिसकी पता तलाश एवं आगे की विवेचना कार्यवाही अन्य बिंदुओं पर जारी है ।
