महेश बाबू के 50वें जन्मदिन पर SSMB29 का प्री-लुक टीज़र जारी, महादेव के भक्त बने ‘टॉलीवुड प्रिंस’

फिल्म से महेश बाबू का धमाकेदार लुक हुआ आउट, ‘महादेव के भक्त’ के अवतार में दिखेंगे ‘टॉलीवुड प्रिंस’, नवंबर में होगा बड़ा धमाका।

हैदराबाद, 09 अगस्त (वार्ता): टॉलीवुड के ‘प्रिंस’ महेश बाबू के 50वें जन्मदिन के खास मौके पर उनकी मच-अवेटेड फिल्म ‘SSMB29’ का प्री-लुक टीजर पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली की इस फिल्म से महेश बाबू का फर्स्ट लुक बेहद दमदार नजर आ रहा है। पोस्टर में महेश बाबू महादेव के भक्त के अवतार में दिख रहे हैं, जो एक खतरनाक सफर पर निकलते हुए प्रतीत हो रहे हैं।

यह प्री-लुक टीजर पोस्टर फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। इसमें महेश बाबू के किरदार की झलक मिलती है, जिसमें वह पूरी तरह से एक नए और अनूठे रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता ने यह भी घोषणा की है कि इस फिल्म का असली धमाका नवंबर में होगा, जब इसका आधिकारिक टीजर या ट्रेलर जारी किया जाएगा। फिलहाल, इस पोस्टर ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है।

Next Post

'वॉर 2' की एडवांस बुकिंग कल से होगी शुरू, हैदराबाद में होगा प्री-रिलीज इवेंट

Sat Aug 9 , 2025
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म की टिकटों के लिए शुरू हुई होड़, फैंस में जबरदस्त उत्साह। मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता): ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे दो सुपरस्टार्स को एक साथ पर्दे पर लाने वाली फिल्म ‘वॉर 2’ की एडवांस बुकिंग कल से भारत में शुरू […]

You May Like