रीवा:नगर निगम द्वारा बकायादारों पर सख्त रुख अपनाते हुए निरंतर तालाबंदी कार्रवाई की जा रही है. सोमवार को जोन 02 वार्ड 18 मे गोलपार्क एवं रेवांचल बस स्टैण्ड में नगर निगम की निर्मित दुकानो का किराया बकाया होने पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई.जिनमें गोलपार्क में बाबूलाल की बकाया राशि 35627 रू. एवं तीरथ प्रसाद सेन बकाया राशि 21474 रू एवं रेवांचल बस स्टैण्ड कुए की पास गुलाम मोहम्मद की बकाया राशि 20889 रू. न जमा किये जाने पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई.
इसी प्रकार गोलपार्क में मनोज कुमार गुप्ता राशि 54644 रू., राजेन्द्र पाठक राशि 29434 रू., राजमणि राशि 44769 रू., नाथूलाल सोनी राशि 34869 रू., दीपक द्विवेदी राशि 25588 रू. एवं रेवांचल बस स्टैण्ड में अंजनी कुमार मिश्रा राशि 60195 रू., राकेश कुमार श्रीवास्तव राशि 31236 रू., शारदा प्रसाद जायसवाल राशि 34232 रू., विवेक सिंह राशि 62705 रू., शांति बाई राशि 25962 रू., लाल मोहम्मद राशि 24026 रू. कार्यवाही के दौरान मौके पर नगर निगम कोष में जमा कराया गया.
इसके अतिरिक्त नगर निगम की टीम द्वारा दुकानदारो द्वारा सडक़ पटरी में अतिक्रमण करने पर सामग्री की जप्ती एवं दुकान के बाहर गंदगी कचरा फैलाये जाने पर 13700 रू. की स्पाट फाइन की गई. नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि निर्धारित समय पर करों की राशि जमा न करने वाले करदाताओं के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी. उक्त कार्यवाही में उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, एमएस सिद्दीकी, सहायक आयुक्त रामनरेश तिवारी, सिटी मिशन मैनेजर अभिमन्यू सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी दीपक सिंह तोमर, अतिक्रमण प्रभारी राजेश चतुर्वेदी, रावेन्द्र शुक्ला, उप राजस्व निरीक्षक सुधान्शू विश्वकर्मा के साथ राजस्व अमला उपस्थित रहा
