पोते की अर्थी उठते ही दादा की मौत

शिवपुरी:जिले के सिकरावदा गांव में पोते के अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाते समय उनके 65 साल के दादा अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार में कुछ ही घंटों के अंतराल में पोते और दादा की मौत से गांव में शोक का माहौल है। दोनों का अंतिम संस्कार आज सोमवार को किया गया।
जानकारी के अनुसार, सिकरावदा निवासी राजू रावत (21) के बेटे छोटू रावत दो दिन पहले तेज बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए थे। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे थे। सुबह गहलोनी के पास छोटू का शव मिला। परिजन छोटू के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान परिवार के बुजुर्ग छप्पनलाल रावत अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Post

डबरा में एक ही पते पर 20 पासपोर्ट बनाए गए

Mon Sep 7 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर जिले के डबरा में एक ही पते पर 20 पासपोर्ट बनाए जाने का मामला सामने आया है। बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट तैयार किए गए। 20 पासपोर्ट से शुरू जांच 40 तक पहुंच गई है। यह डबरा के सिमरिया टेकरी स्थित बौद्ध विहार का मामला है, इसी पते से […]

You May Like

मनोरंजन