कचरा फेंकने गई महिला की करंट लगने से मौत

भिंड। कचरा फेंकने गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। लोगों ने बिजली कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मेहगांव कस्बे के मुस्करा गांव में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। घर का कचरा फेंकने गई 50 वर्षीय उषा नरवरिया पत्नी राजेंद्र नरवरिया की करंट लगने से मौत हो गई। ट्रांसफार्मर से निकली अवैध कटिया से उलझने पर हादसा हुआ। महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Post

जन समस्याओं को लेकर BSP का रोशनपुरा चौराहे पर धरना, ज्ञापन सौंपा

Wed Sep 10 , 2025
भोपाल। बहुजन समाज पार्टी की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा इकाई ने आज जन समस्याओं को लेकर राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर धरना दिया। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर जोन प्रभारी जियालाल अहिरवार और जिला प्रभारी विश्राम बौद्ध मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष […]

You May Like