
रीवा। जिले भर में इस समय एसआईआर का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है और शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने का दबाव भी बीएलओ पर है. कथित तौर पर कार्य का दबाव के चलते बीएलओ विजय पाण्डेय को ब्रेन हेमरेज हो गया. जिन्हे अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया.
बताया गया है कि पुष्पराज नगर में पदस्थ सहायक शिक्षक विजय पाण्डेय बीएलओ के रूप में एसआईआर के कार्य में हुए हुए थे. अचानक बीमार पड़ गये और ब्रेन हेमरेज हो गया. सिर में तेज दर्द के साथ बेहोशी की हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उनकी हालत स्थिर बनी है और इलाज चल रहा है. परिजनो के मुताबिक विजय को शनिवार-रविवार से तेज बुखार थी फिर भी ड्यूटी पर गये थे क्योंकि नोडल द्वारा फोन करके सर्वे पूरा करने के लिये कहा जा रहा था. परिजनो का आरोप है कि मानसिक तनाव और लगातार काम के दबाव के चलते यह स्थित बनी है. फिलहाल बीएलओ का उपचार चल रहा है.
