
सतना /प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री एवं सतना जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सतना जिले के प्रवास के दौरान सोमवार को चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरी की परिक्रमा की। इस अवसर पर चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, नगर निगम सतना के पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित रहे।
