इंदौर से उज्जैन आ रही यात्री बस रात 1.30 बजे पलटी

उज्जैन। शनिवार रविवार रात 1.30 बजे इंदौर उज्जैन मार्ग पर यात्री बस अनियंत्रित होने के बाद पलटी खा गई। बस में सवार 6 यात्री गंभीर घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। 14 को मामूली चोट लगी थी जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का प्रकरण दर्ज किया है जो मौके से भाग निकला था।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर उज्जैन मार्ग स्टैंडफोर्ड के सामने सपना ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 13 झेड डी 0199 की रफ्तार तेज होने पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी खा गई थी। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची बस में सवार 6 घायल यात्रियों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। रात का समय होने पर बस में यात्री कम थे लेकिन बस पलटने से मार्ग पर यातायात व्यवस्था बाधित हो गई थी। चालक और क्लीनर भाग निकले थे। रात में ही बस को क्रेन की मदद से बीच मार्ग से हटाया गया और आवागमन शुरू कराया गया। अस्पताल पहुंचाए गए घायलों में ग्वालियर की रहने वाली वर्षा पति गोविंद अग्रवाल 54 वर्ष, पुत्र सुधीर अग्रवाल 25 वर्ष, विजयनगर इंदौर निवासी खुशी पिता नीरज तिवारी 15 वर्ष, वंश पिता मोहन खत्री 10 वर्ष, वंदनापति मोहन खत्री 32 साल निवासी साईधाम कॉलोनी और जीवन खेड़ी निवासी हरविंद सिंह पिता अर्जुन सिंह घायल थे जिन्हें उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती किया गया। आज सुबह दो घायलों की हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

 

हंसी मजाक कर रहा था ड्रायवर-बोले यात्री

घायलों ने बताया कि चालक तेज गति से बस को दौड़ा रहा था और मोबाइल पर भी बात कर रहा था। क्लीनर लगातार चालक से हंसी मजाक कर रहा था ऐसा लग रहा था कि दोनों ने शराब का नशा कर रखा है। पुलिस के अनुसार मामले में घायलों के बयान दर्ज कर रात में ही चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया था। चालक क्लीनर की तलाश की जा रही है बस इंदौर से उज्जैन आ रही थी।

Next Post

तीन जिगरी यारों के एक साथ उठे जनाजे

Sun Jun 28 , 2026
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत घाना में स्थित दद्दा घाट पर शनिवार दोपहर तीन जिगरी दोस्तों की डूबने से हुई मौत की हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। गढ़ा थाना अंतर्गत मुजावर मोहल्ले की जिन गलियों में कल तक इन तीन दोस्तों के ठहाके गूंजते थे, […]

You May Like