दुकान और स्कॉर्पियो में आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली: मोरवा थाना क्षेत्र के चर्चित पवन साहू हत्याकांड के दौरान मोरवा के साईंनगर में पंकज गुप्ता के दुकान और स्कॉर्पियो वाहन में आगजनी एवं तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।यहां बताते चले कि 11 मार्च की रात लगभग 9:45 बजे मोरवा स्थित पंकज गुप्ता की दुकान पर 20-25 लोगों की भीड़ पहुंची और जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे सामान में तोड़फोड़ की तथा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

इसके बाद दुकान के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर आग के हवाले कर दिया। घटना में दुकान में रखा किराना सामान, फ्रिज, सीसीटीव्ही कैमरे, डीवीआर सहित अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। वहीं स्कोर्पियो वाहन भी पूरी तरह जल गया। पीड़ि़त राहुल कुमार गुप्ता निवासी मोरवा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए लगभग 5 लाख रुपये के नुकसान की जानकारी दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आगजनी के मुख्य आरोपी आशीष साकेत पिता संतलाल साकेत उम्र 20 वर्ष निवासी साईंनगर थाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।

Next Post

पॉलीटेक्निक कॉलेज में एलुमनी मीट 2.0 की तैयारियां अंतिम चरण में

Mon Jun 22 , 2026
सिंगरौली : शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बैढ़न में 28 जून को आयोजित होने वाले एलुमनी मीट 2.0 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।आयोजन समिति एवं एलुमनी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस सम्मेलन में वर्ष 1983 से लेकर वर्तमान तक […]

You May Like