
सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के चिनगी टोला के एक घर में आज शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई, जहां फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार कच्चे मकान में आग लगने की सूचना सरपंच को हुई, जहां उन्होंने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दिया, मौके पर ग्रामीण एवं घटनास्थल पहुंच आग पर काबू पा लिया। इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है। लेकिन मकान स्वामी का आनसिक नुकसान हुआ है। कुछ घरेलू सामग्रियां जल गई हैं।
