भोपाल।राजधानी के पुल वोगदा स्थित चामुण्ड़ा देवी मंदिर में रविवार देर शाम को भण्ड़ारे का आयोजन किया जायेगा. मंदिर के संस्थापक दीपक लालवानी ने भक्तों से अपील की है कि वह धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हों. मंदिर के पुचारी पं. जगदीश शास्त्री ने श्लोक यं यं चिन्तयते कामं, तं तं प्राप्नोति निश्चितम् परमेश्वर्यमतुलं का वर्णन करते हुए बताया कि चैत्र नवरात्रि का समापन हो रहा है. नवमी के दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा करने से मनोकामना की पूर्ण होती है. उन्होंने बताया कि निसन्तान दंपति इस दिन माता की आराधना करते हुए उन्हें पूरा श्रृंगार करते हैं तो, निश्चित ही उन्हें संतान का सुख प्राप्त होता है.
भोपाल की देवी मंदिरों में अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा की गई. इस मौके पर मंदिरों और घरों में कन्याभोज कराया गया. हिन्दु धर्म में कन्याओं की पूजा का महत्व है. नवमी के दिन प्रदेशभर में देवी मंदिरों में महा भण्ड़ारे का आयोजन श्रद्धा भक्ति के साथ किया जा रहा है.
