सड़कों पर बसें खड़ी करने वालों को आखरी चेतावनी

चौराहों पर फ्लाई ओवर और अंडर पास को लेकर बैठक
सड़क सुरक्षा समिति के सामने रिपोर्ट पर चर्चा

इंदौर:कलेक्टर ऑफिस में आज बीआरटीएस के चौराहा एवं अंडर पास को लेकर बैठक हुई. बैठक में बीआरटीएस के 9 चौराहा और 11 अन्य चौराहे पर फ्लाई ओवर और अंडर पास बनाए जाने की फिजीबिलिटी सर्वे और अंतिम तकनीकी रिपोर्ट को लेकर सड़क सुरक्षा समिति के सामने प्रेजेंटेशन किया गया.बैठक में शहर के बीआरटीएस स्थित 9 चौराहों एम.आर-9 चौराहा, एलआईजी चौराहा, इंडस्ट्री हाउस चौराहा, गिटार चौराहा, पलासिया चौराहा, गीता भवन चौराहा, शिवाजी वाटिका चौराहा, जीपीओ चौराहा तथा नौलखा चौराहा पर फ्लाईओवर/अंडरपास बनाए जाने के संबंध में आईडीए द्वारा कराए गए फीजिबिलिटी सर्वे तथा अध्ययन रिपोर्ट का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन किया गया.

रिपोर्ट में बताया गया कि उक्त चौराहों पर फ्लाईओवर/अंडरपास बनाया जाना उपयोगी रहेगा. कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद इसको अंतिम रूप दिया जाएगा. उन्होंने आवश्यकता के अनुसार प्राथमिकता भी तय करने के निर्देश दिए. बैठक में निगम आयुक्त शिवम वर्मा, ट्रैफिक डीसीपी अरविंद तिवारी, स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह, अपर आयुक्त निगम रोहित सिसोनिया, आईडीए सीईओ आर.पी. अहिरवार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

अन्य चौराहो पर भी होगा निर्माण
बैठक में बताया गया कि प्राथमिकता में सबसे पहले शिवाजी वाटिका तथा नौलखा, एलआईजी चौराहा, गीता भवन चौराहा, पलासिया चौराहा और एमआर-9 चौराहा पर निर्माण शुरू किया जा सकता है. साथ ही बैठक में अन्य 11 व्यस्त चौराहों पर भी फ्लाईओवर निर्माण अथवा विकास कार्य कराए जाने के संबंध में भी चर्चा हुई. इनमें प्रमुख रूप से टॉवर चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा, गोपुर चौराहा, अग्रसेन चौराहा पर फ्लाईओवर बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया. इसके अलावा कृषि कॉलेज, छावनी, पत्रकार कॉलोनी, आजाद नगर और जंजीर वाला चौराहे के विकास संबंधित चर्चा की गई. रिपोर्ट में समिति के सामने चोइथराम मंडी चौराहे पर भी फ्लाई ओवर बनाया जाना अनिवार्य हो गया है.

बस चालकों को चेतावनी
बैठक में कलेक्टर सिंह ने कहा कि शहर की सड़कों को यातायात की सुगमता के लिए अतिक्रमण मुक्त कराया जाना बेहद जरूरी है. अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चल रहे अभियान को गति दी जाए. सड़कों पर अव्यवस्थित तथा अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े करने या फुटपाथ पर सामान रखकर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने बस संचालकों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि वह सड़कों पर अनाधिकृत रूप से बस खड़ी नहीं करें। सड़कों पर बसें खड़ी करने पर बसे जप्त करने की कारवाई होगी

Next Post

जायसवाल चमके, पंजाब के खिलाफ राजस्थान की रॉयल जीत

Sun Apr 6 , 2025
मुल्लांपुर, (वार्ता) यशस्वी जायसवाल (67) और रियान पराग (43 नाबाद) की शानदार पारी के साथ गेंदबाजोें ने अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 18वें मैच में शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 50 रन की शानदार जीत दर्ज की। राजस्थान ने पहले खेलते हुये चार विकेट पर […]

You May Like