जांच के नाम पर पैथोलॉजी लैब संचालक का किया अपहरण

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जांच के बहाने मौके पर बुलाकर बदमाशों ने पैथोलॉजी लैब संचालक को जबरन कार में बैठाया और फरार हो गए. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि 16 दिसंबर की शाम करीब 7.30 बजे डीबी प्राइड कट के पास एबी रोड पर यह घटना हुई.

स्योर पैथोलॉजी लैब के संचालक संदीप सिंह को सैंपल कलेक्शन के नाम पर फोन कर मौके पर बुलाया था. संदीप सिंह अपने लैब टेक्नीशियन को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचे, वहां एक कार खड़ी थी, जिसमें मरीज बैठे होने की बात कहकर उन्हें कार के पास बुलाया. बताया जा रहा है कि जैसे ही संदीप सिंह कार के पास पहुंचे, कार में सवार तीन अज्ञात लोगों ने जबरन उन्हें कार में बैठा लिया और मौके से निकल गए. इस दौरान लैब टेक्नीशियन ने विरोध किया तो कार में बैठे एक व्यक्ति ने कहा कि पैसों के लेन-देन का मामला है, बीच में मत पड़ो, इसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज किया है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

Next Post

अमेरिका ने अपनी कंपनियों पर कार्रवाई करने की स्थिति में ईयू पर जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

Wed Dec 17 , 2025
न्यूयॉर्क, 17 दिसंबर (वार्ता) अमेरिका ने यूरोपीय संघ (ईयू) को धमकी दी कि यदि ईयू अमेरिकी डिजिटल सेवा प्रदाता कंपनियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करता है, तो अमेरिका भी जवाबी कार्रवाई करेगा। यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (यूएसटीआर) के कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “यदि ईयू और […]

You May Like