लग्जरी गाडिय़ों से खतरनाक स्टंट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, वाहन जप्त

रीवा, रीवा शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन कॉलोनी और अटल पार्क की सडक़ों पर लग्जरी फोर-व्हीलर वाहनों से जानलेवा स्टंट करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया है. स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टंट में इस्तेमाल किए गए वाहनों को जप्त कर लिया है.

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन और अटल पार्क क्षेत्र की सडक़ों पर कुछ युवक तेज़ रफ़्तार लग्जरी गाडिय़ों से खतरनाक स्टंट कर रहे थे. जिससे आम राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ. जिसके बाद यातायात नियमों और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे. मामले को गंभीरता से लेते हुए अमहिया थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर वाहनों की पहचान की और दबिश देकर गाडिय़ों को जप्त कर लिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करने के मामले में जप्त वाहनों के साथ-साथ उनके मालिकों और चालकों के खिलाफ भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

अमहिया थाने में की गई शिकायत

रीवा शहर के अटल पार्क और उसके आसपास की सडक़ों पर हर रविवार को होने वाले ‘रीवा फर्स्ट रन क्लब’ के आयोजनों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस क्लब को बंद कराने और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने अमहिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि क्लब का संचालन बिना किसी सरकारी रजिस्ट्रेशन या प्रशासनिक अनुमति के किया जा रहा है. इसके बावजूद रनिंग और फिटनेस एक्टिविटी के नाम पर प्रति व्यक्ति 300 रुपये तक की भारी-भरकम रजिस्ट्रेशन फीस वसूली जा रही है. वही हर रविवार सुबह अटल पार्क के बाहर और मुख्य सडक़ों पर भीड़ इक_ा कर रनिंग, व्यायाम और तेज आवाज में गाना-बजाना किया जाता है. शिकायतकर्ताओ के मुताबिक संचालकों का कहना होता है कि स्टंट करने वाले युवक उनके ग्रुप के सदस्य नहीं हैं और यदि कोई अनहोनी या हादसा होता है, तो उसकी जवाबदेही उनकी नहीं होगी. फिलहाल वायरल वीडियो और भीड़ से होने वाली असुविधा से नाराज लोगों ने अमहिया पुलिस से मांग की है कि सख्त कार्यवाही की जाए.

Next Post

छिपी प्रतिभाओं को सामने लाती हैं खेल प्रतियोगिताएं : ज्ञान सिंह

Mon Nov 23 , 2026
सीधी। खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण अंचलों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। ये बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सीधी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरिगंवा में आयोजित ‘युवा प्रीमियर क्रिकेट बरिगंवा सीजन वन’ के समापन एवं भव्य फाइनल […]

You May Like