छिपी प्रतिभाओं को सामने लाती हैं खेल प्रतियोगिताएं : ज्ञान सिंह

सीधी। खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण अंचलों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। ये बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सीधी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरिगंवा में आयोजित ‘युवा प्रीमियर क्रिकेट बरिगंवा सीजन वन’ के समापन एवं भव्य फाइनल मुकाबले के अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से कहीं।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, आपसी एकता, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना का विकास होता है। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए पूरी आयोजन समिति को बधाई दी।

सीधी इलेवन ने जीता फाइनल मुकाबला

प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला सीधी इलेवन और चूल्ही इलेवन के बीच खेला गया। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सीधी इलेवन की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि चूल्ही इलेवन को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।

इनकी रही उपस्थिति

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजक बी.पी. मिश्रा सहित आयोजन समिति की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर अरविन्द तिवारी, प्रदीप विश्वकर्मा, ललित विश्वकर्मा, रामजन्म विश्वकर्मा, रामसजीवन गुप्ता, जितेंद्र विश्वकर्मा, बसंत कुमार यादव एवं विकासनारायण तिवारी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Next Post

गैस कटर से एटीएम काट कर चोरी का असफल प्रयास

Mon Nov 23 , 2026
रीवा,  शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल धाम पडरा में संचालित एसबीआई के एटीएम में बीती रात्रि पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने गैस कटर मशीन से काट कर एटीएम में चोरी का प्रयास किया. लेकिन समय रहते मौके पर पहुंची पुलिस की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए […]

You May Like