विजय आया था आधार पंजीयन कराने पंजीयन,साथ में व्हीलचेयर भी मिल गई

खंडवा। पिछले मंगलवार को खंडवा की कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पुनासा तहसील के ग्राम सालीखेड़ा निवासी रमेश ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता को आवेदन देकर अपने दिव्यांग पुत्र विजय का आधार पंजीयन ना होने की समस्या बताई थी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने रमेश को सलाह दी के अगली बार जब भी आएं तो दिव्यांग पुत्र को साथ ले आएं, हाथों-हाथ आधार पंजीयन करवा देंगे। रमेश अपने दिव्यांग पुत्र को मुश्किल से ऑटो में बिठाकर कलेक्ट्रेट स्थित आधार पंजीयन केंद्र लेकर आया। जहां जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक अनिल चंदेल ने हाथों हाथ विजय की आधार पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण करवाई । दिव्यांग विजय की चलने फिरने में परेशानी को देखते हुए संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग निकिता मंडलोई ने दिव्यांग विजय को हाथों हाथ व्हीलचेयर भी दिलवा दी। जिससे वह सुविधाजनक तरीके से खुशी खुशी अपने घर चला गया।

Next Post

जल भराव क्षेत्र का महापौर ने किया निरीक्षण 

Sat Jul 12 , 2025
रीवा। नगर-निगम रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा ज के द्वारा रीवा शहर के जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया नगर निगम के बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम से लगातार शिकायतों पर संज्ञान लेकर जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और राजस्व की टीमें पूरी तत्परता […]

You May Like