![]()
चितरंगी ।चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम बसनिया निवासी एक महिला शुक्रवार को शाम के वक्त दुधमनिया साप्ताहिक बाजार गई थी। वापस लौटते समय घर के समीप एक जहरीले सर्प ने काट लिया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बसनिया निवासी पानकली गोड़ पति विश्वनाथ सिंह गोड़ उम्र 28 वर्ष को जहरीले सर्प ने काट लिया था। आज उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैढ़न ला रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दी। सूचना के आधार पर चितरंगी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
