रॉड्रिगो पाज परेरा बने बोलीविया के नए राष्ट्रपति: PM मोदी ने दी बधाई, बोले- दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की उम्मीद

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2025: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोलीविया के नए राष्ट्रपति चुने जाने पर रॉड्रिगो पाज परेरा को हार्दिक बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से ट्वीट कर भारत और बोलीविया के मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध लंबे समय से हमारे पारस्परिक सहयोग की आधारशिला रहे हैं। पीएम मोदी ने आने वाले वर्षों में साझा प्रगति और समृद्धि के लिए इस साझेदारी को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।

बोलीविया में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में ईसाई लोकतांत्रिक पार्टी (PDC) के पाज ने शानदार जीत हासिल की, जिसमें उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज ‘तुटो’ क्विरोगा को हराया। इस जीत के साथ ही लगभग 20 साल से सत्ता में रही वामपंथी पार्टी ‘मूवमेंट टुवर्ड सोशलिज्म’ (MAS) का शासन समाप्त हो गया है। 58 वर्षीय पाज 8 नवंबर को राष्ट्रपति पद संभालेंगे। उन्होंने अपने चुनावी भाषण में पूंजीवाद लाने और अमेरिका के साथ रिश्तों को सुधारने की बात कही है।

रॉड्रिगो पाज परेरा ने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी शासन शैली “सर्वसम्मति आधारित” होगी और विभाजित समाज में लोगों का विश्वास जीतना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दो दशकों के कुप्रबंधन के बाद, उनका चुनाव दोनों देशों के लिए परिवर्तनकारी अवसर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उन्हें बधाई संदेश भेजा है। उनके निर्वाचित होने से बोलीविया की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Next Post

रतनगढ़ माता मेला जा रहे सागर के श्रद्धालुओं की पिकअप का एक्सीडेंट, 8 गंभीर रूप से घायल

Wed Oct 22 , 2025
दतिया: धार्मिक आस्था से भरी एक यात्रा आज दर्दनाक हादसे में बदल गई, जब रतनगढ़ माता मंदिर पर आज भाईदूज पर लगे मेले में जा रहे श्रद्धालु सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। यह हादसा दतिया जिले के चिरूला पुल के पास हुआ, जहां पिकअप वाहन के सामने अचानक एक […]

You May Like