नोम पेन्ह, (वार्ता) कंबोडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। अमेरिकी नेता ने दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र द्वारा हाल ही में हुए सशस्त्र संघर्ष में थाईलैंड के साथ युद्धविराम पर सहमत न होने पर व्यापार समझौतों को रोकने की धमकी दी थी।
कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट द्वारा आज नॉर्वेजियन नोबेल समिति को लिखे एक पत्र में कहा गया है कि वह “विश्व शांति को आगे बढ़ाने में उनके ऐतिहासिक योगदान के सम्मान में” ट्रम्प को नामित करना चाहते हैं।
