शहर में रेड एम्बुलेंस की मनमानी पर रोक की मांग, स्वास्थ्य विभाग को सौंपा ज्ञापन

इंदौर: शहर में चल रही बाहरी राज्यों की रेड एम्बुलेंस सेवाओं पर सवाल उठाते हुए एम्बुलेंस वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है.ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में चल रही बाहरी प्रदेशों की रेड एम्बुलेंस न केवल स्थानीय एम्बुलेंस ऑपरेटरों के हक पर डाका डाल रही हैं, बल्कि कुछ निजी अस्पतालों से सांठगांठ कर मोटा कमीशन भी वसूल रही हैं.

आरोप लगाया गया है कि ये एम्बुलेंस ऑपरेटर अस्पतालों से 25 प्रतिशत तक कमीशन तय कर लेते हैं और फिर वही केस दलाली के जरिए लोकल एम्बुलेंस वालों को दे देते हैं. सोसायटी का कहना है कि यह व्यवस्था न केवल स्थानीय एम्बुलेंस सेवाओं के साथ अन्याय है, बल्कि यह सीधे तौर पर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को भी प्रभावित कर रही है.

Next Post

चाकू से हमले के बाद फ्रांसीसी मेयर अस्पताल में भर्ती

Fri Aug 8 , 2025
पेरिस, (वार्ता) दक्षिण-पूर्वी फ्रांस में ल्योन के पास एक छोटे से शहर विलेन्यूवे-डे-मार्क के मेयर को चाकू से हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ले पेरिसियन अखबार ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। गाइल्स डुसॉल्ट (63) को बुधवार शाम अपने 28 वर्षीय बेटे के […]

You May Like