हर साल 4000 मेडिसिन प्लांट्स का हो रहा है निर्यात: सरकार

नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) सरकार ने कहा है कि मेडिसिन प्लांट्स को बढ़ावा देने और उनके संरक्षण के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है और देश के साथ ही विदेशों में भी इसके संवर्धन पर ध्यान दिया जा रहा है।

लोकसभा में आयुष मंत्री प्रताप राव गणपत राव ने एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद आयुष मंत्रालय का गठन हुआ और पांच देशों के साथ मेडिकल प्लांट्स के संवर्धन के लिए सरकार ने समझौता किया है।

उन्होंने कहा कि देश में भी इन पौधों का बड़े स्तर पर संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है। सरकार का प्रयास विदेशों में भी समझौता के तहत इन पौधों के संवर्धन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि देश से लगभग 4000 मेडिसिन प्लांट का निर्यात किया जा रहा है।

Next Post

दूर दराज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने पर है विशेष ध्यान: सरकार

Fri Feb 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) सरकार ने कहा है कि देश में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दूर दराज के क्षेत्र में भी महिलाओं, बच्चों तथा सभी जरूरतमंदों को मिले इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं और गर्भवती महिलाओं की देखभाल के सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। लोकसभा […]

You May Like