नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे बने अपराधियों के लिए वरदान

सांची, नगर भर में अधिकांश सीसीटीवी कैमरों के बंद पड़े रहने से चोरी की वारदातों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. एक समय सुरक्षा की दृष्टि से पूरे नगर को सीसीटीवी कैमरों की जद में लाया गया था, लेकिन समय के साथ यह निगरानी व्यवस्था ही दम तोड़ती नजर आ रही है. कैमरों के निष्क्रिय होते ही चोरों और अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार सांची को एक संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, जहां सुरक्षा व्यवस्था का सुदृढ़

होना बेहद आवश्यक है. इसी उद्देश्य से नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन रखरखाव के

अभाव में अधिकांश कैमरे अब शोपीस बनकर रह गए हैं. इसका सीधा फायदा अपराधी उठा रहे

हैं. हालांकि पुलिस द्वारा गश्त बढ़ाई गई है और रात भर पुलिस वाहनों के सायरन भी सुनाई देते हैं, इसके बावजूद अपराधी पुलिस को चकमा देकर घटनाओं को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं. हाल ही में नगर में दो घरों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं. गत दिवस एक और घटना में नगर के पार्षद विवेक तिवारी की बाइक उनकी दुकान के बाहर से चोरी हो गई. पार्षद विवेक तिवारी ने बताया कि वह अपनी दुकान पर ग्राहकों को सामान देने में व्यस्त थे, इसी दौरान अज्ञात आरोपी उनकी बाइक लेकर फरार

हो गया. यह पूरी घटना दुकान में लगे निजी सीसीटीवी कैमरे में कैद तो हुई, लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हो सकी. घनी आबादी वाले क्षेत्र में शाम करीब पांच बजे हुई इस घटना ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. निष्क्रिय सीसीटीवी कैमरों के चलते अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. अब नगरवासियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों को तत्काल दुरुस्त करना और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है.

Next Post

मप्र कांग्रेस प्रवक्ताओं की समीक्षा बैठक: संगठन सुदृढ़ता और मीडिया रणनीति पर मंथन

Fri Dec 19 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं की एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें संगठनात्मक सुदृढ़ता और मीडिया रणनीति को और प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक […]

You May Like