गांजा पीने रूपए नहीं दिए तो छात्रों को मारा चाकू

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत गांधी स्मारक के पास गांजा पीने रूपए न देने पर बदमाशों ने दो छात्रों पर चाकू से वार कर दिए और फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक धैर्य चौकसे निवासी ग्राम मोहास थाना बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नगर निगम उ.मा. शाला तिलवाराघाट में कक्षा 12 वीं का छात्र है। शाम करीब 4:30 बजे स्कूल से छुट्टी होने पर गांधी स्मारक के पास खडा होकर बस का इंतजार कर रहा था, साथ में पढऩे वाला नीतेश पटैल भी था।

दोनों खडे होकर बस का इंतजार कर रहे थे, उसी समय साहिल नाम का लडका अपने साथी के साथ नीले रंग की स्कूटी गाडी से आये, कहने लगे गांजा पीना है, गांजा खरीदने के लिये पैसे दे तो पैसे देने से मना कर दिया। साहिल ने चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव के दौरान साथी नीतेश पटेल पर भी हमला किया। जिससे दोनों को चोटें आ गई।

Next Post

उमा छेत्री को यास्तिका भाटिया की जगह टीम में शामिल किया गया

Fri Sep 5 , 2025
मुंबई, (वार्ता) महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की आईडीएफसी फर्स्ट बैंक वनडे सीरीज और आगामी आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए उमा छेत्री को भारतीय टीम में यास्तिका भाटिया की जगह शामिल किया है। विशाखापट्टनम में भारत के तैयारी शिविर के दौरान यास्तिका भाटिया […]

You May Like