जबलपुर। अमखेरा को बायपास से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे जल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन से 20-25 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा निकलने लगा और सड़क पर भारी जलभराव हो गया। लाखों लीटर पानी बर्बाद होने के साथ यातायात भी प्रभावित रहा। आरोप है कि घटना के करीब आधे घंटे बाद तक नगर निगम का कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। समाजवादी पार्टी के आशीष मिश्रा ने तत्काल मरम्मत और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
Next Post
डाक विभाग भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोप, 8 अभ्यर्थियों के खिलाफ FIR; कई जिलों में CBI की सर्चिंग
Tue Sep 29 , 2026
जबलपुर। भारतीय डाक विभाग में कथित तौर पर जाली अंकसूचियों के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, जबलपुर ने कार्रवाई की है। मामले में 8 नामजद अभ्यर्थियों के साथ अज्ञात लोकसेवकों और निजी बिचौलियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई […]

You May Like
-
5 months ago
महिलाओं के लिए राजनीति करना चुनौतीपूर्ण: प्राची