साधारण सभा की बैठक व्यवस्था पर रही निगमायुक्त की पैनी नजर

जबलपुर: शहर के विकास और आगामी योजनाओं पर चर्चा के लिए आयोजित होने वाली साधारण सभा की बैठक के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। बैठक की गरिमा और पार्षदों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बैठक शुरू होने से पूर्व स्वयं सदन कक्ष का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया। बैठक के पूर्व निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की सारी आवश्यक व्यवस्थाओं पर पैनी नजर देखने को मिली, जिसके परिणाम स्वरूप सदन में बैठक के दौरान सारी व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गयी।

बैठक के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए निगमायुक्त ने सभा कक्ष में बैठने की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्रों, पेयजल और स्वच्छता का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बैठक के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा नहीं आनी चाहिए। बैठक के महत्व को देखते हुए निगमायुक्त के साथ निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसमें समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त एवं सभी विभागीय प्रमुख भी उपस्थित थे। निगमायुक्त ने विभागीय प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग से संबंधित आंकड़ों और जानकारी के साथ पूरी तैयारी से बैठक में रहें। निर्देशों के अंतर्गत सभी अधिकारी जानकारियों के साथ सदन की बैठक में उपस्थित रहे।
निगमायुक्त की सराहना
सदन की बैठक के दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज के साथ सदन के सभी पार्षद साथियों ने आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार का स्वागत कर उनकी कार्यशैली की सराहना की और सभी लोगों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि निगमायुक्त शहर को स्वच्छता के साथ-साथ अन्य परियोजनाओं के कार्यो में बेहतर रैंक दिलाने की दिशा में जमीनी धरातल पर कार्य कर रहे हैं। सदन में पूर्व निगमायुक्त एवं आगर मालवा के कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के प्रति भी सदन में सम्माननीय सदस्यों के द्वारा बेहतर कार्य करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Next Post

मंच पर जीवंत हुआ शहीद उधम सिंह का संघर्ष

Fri Dec 19 , 2025
भोपाल: मंच पर जैसे ही शहीद उधम सिंह की प्रतिमा से संवाद शुरू हुआ, दर्शक वर्तमान से सीधे इतिहास के सबसे दर्दनाक और ज्वलंत अध्याय में पहुंच गए। सुदेश शर्मा के निर्देशन और सी.एस. सिंधरा के लेखन में तैयार नाटक शहीद उधम सिंह आजाद ने जलियांवाला बाग से लेकर लंदन […]

You May Like