रैन बसेरा का औचक निरीक्षण: निगमायुक्त ने परखा सेवा भाव

जबलपुर: नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अभी रात लगभग 10 बजे मेडिकल कॉलेज स्थित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण कर निराश्रितों और मरीजों के परिजनों के हाल चाल जाने।निगम के सेवा भाव की झलक दिखाई। देर रात अचानक रैन बसेरा पहुँचकर निगमायुक्त ने वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आश्रय ले रहे लोगों से उनका हाल-चाल पूछा। इस मौके पर आश्रितों ने निगम की व्यवस्थाओं की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री अहिरवार ने पाया कि रैन बसेरा में मूलभूत सुविधाएँ संतोषजनक हैं। बिस्तर, हीटर ,पेयजल, प्रकाश और साफ-सफाई की व्यवस्थाएँ दुरुस्त मिलीं। उन्होंने रैन बसेरा में रुके लोगों से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनकी जरूरतों को समझा।निगम की इस पहल में निराश्रितों और दूरदराज से आए मरीजों के परिजनों के लिए आश्रय और सम्मान सुनिश्चित करने की संवेदनशीलता स्पष्ट दिखाई दी।

निगमायुक्त द्वारा सुविधाओं के स्तर पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए, इन्हें और बेहतर बनाने के लिए तत्काल कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बीमारियों से बचाव और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी खिड़कियों और दरवाजों पर मच्छर जाली लगाने को कहा गया। रैन बसेरा को और अधिक आकर्षक और आरामदायक बनाने के लिए पेंटिंग कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने आवश्यकतानुसार अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी तुरंत बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि यहाँ ठहरने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।निगमायुक्त का यह रात्रि निरीक्षण न केवल निगम की तत्परता को दर्शाता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है।निरीक्षण के समय सिटी मिशन मैनेजर चंदन प्रजापति, देवेश गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

Next Post

खजुराहो में 9 दिसंबर को होगी कैबिनेट बैठक, सीएम 8-9 को करेंगे सभी विभागों की गहन समीक्षा

Thu Nov 27 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश में लंबे समय से टल रहा मंत्रिमंडल विस्तार एक बार फिर सुर्खियों में है, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 और 9 दिसंबर को खजुराहो में सभी विभागों की व्यापक समीक्षा करने जा रहे हैं। इस दो दिवसीय बड़े प्रशासनिक अभियान को सरकार ने बुंदेलखंड के विकास […]

You May Like