जबलपुर:अधारताल थाना क्षेत्र में अचानक चक्कर आने से एक महिला चलती एक्टिवा से गिर गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक संजय नगर अधारताल निवासी उषा सिंह 52 वर्षीय बेटे सद्दार सिंह के साथ एक्टिवा में बैठकर इलाज कराने के लिए अस्पताल जा रही थी।
एक्टिवा उनका पुत्र चला रहा था। जैसे ही मिल्क स्कीम स्कूल के पास पहुंचे तभी उन्हेेें चक्कर आ गया और वे चलती एक्टिवा से गिर गई। जिससे उन्हेंं चोटें आ गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई इसके बाद राहगीरों की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
