बरेला में सड़क किनारे रुके मुख्यमंत्री, चाय की चुस्की ली

जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर प्रवास के दौरान सहज और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। मंडला में तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सड़क मार्ग से डुमना विमानतल जाते समय मुख्यमंत्री बरेला में शारदा माता मंदिर के सामने सड़क किनारे स्थित अग्रवाल होटल पर अचानक रुके और चाय पी। लोगों की भीड़ को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और चाय दुकान संचालक से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने चाय के पैसे भी स्वयं चुकाए। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और भाजपा दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप रजक मौजूद रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सन राइज फैमिली ढाबे पर भी रुका, जहां भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक नीरज सिंह और जिला महामंत्री कृष्ण शेखर सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सास-बहू द्वारा संचालित ढाबे पर चाय पी और संचालक आरती दुबे व उनकी बहू सुरभि दुबे से परिवार के हालचाल जाने। इस दौरान बरेला के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग देने वाले युवा मयंक साहू को मुख्यमंत्री ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके प्रयास की सराहना की।

Next Post

जैसलमेर सीमा पर भारतीय सेना ने किया अपाचे हेलीकॉप्टर की मारक क्षमता का परीक्षण, चेन गन से हवा में मार गिराया ड्रोन

Tue Oct 6 , 2026
जैसलमेर,  भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप जैसलमेर के रेगिस्तानी क्षेत्र में भारतीय सेना की वैलिएंट विंग्स स्क्वाड्रन ने अपनी युद्धक क्षमताओं का एक और शानदार प्रदर्शन किया है। सेना के घातक AH-64E अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर के गन सिस्टम की सटीकता और मारक क्षमता का परीक्षण करने के लिए एक विशेष […]

You May Like