जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत कुंडेश्वर धाम के समीप बस के केबिन में चढक़र धुलाई कर रहा क्लीनर ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कुंडम थाना प्रभारी अनूप नामदेव ने बताया कि रोहाणी बस क्रमांक एमपी 20 जेडएफ 3919 लेकर निकले ड्राइवर कंडक्टर भोजन करने के पहले कुंडेश्वर धाम कुंडम के समीप ओम ढाबा के पास कंडक्टर जित्तू उर्फ जितेंद्र ठाकुर ग्राम रगोली पोस्ट रेगवा थाना शाहनगर जिला पन्ना 26 वर्ष बस केबिन में चढक़र धो रहा था, इसी दौरान ऊपर से गुजरे बिजली के तार से वह टकरा गया। करंट की चपेट में आने से बस के केबिन में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
