CM से नहीं मिल सका कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल, प्रशासन ने रोका

सीधी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल जिले के विकास से संबंधित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलना चाहता था लेकिन प्रशासन ने उन्हें कांग्रेस भवन से निकलने ही नहीं दिया भारी मात्रा में पुलिस बल ने कांग्रेस पदाधिकारियों को कांग्रेस भवन में ही रोक रखा जब तक की मुख्यमंत्री जिले से चले नहीं गए।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने उक्त घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीधी जिले में आए मुख्यमंत्री मोहन यादव से कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिलकर सीधी जिले की विभिन्न समस्याओं एवं अवरुद्ध पड़े विकास कार्यों के संबंध में मांग पत्र के माध्यम से अपनी बात रखना चाहता था, जिसके लिए प्रशासन से आवेदन के माध्यम से मिलने हेतु समय मांगा गया था किन्तु समय न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्पष्ट है की प्रदेश की भाजपा सरकार सीधी के साथ सौतेलापन कर रही है। सीधी के विकास की बात सुनने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास समय नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव ज्ञापन और धरना प्रदर्शन आंदोलन के माध्यम से जिले के विकास के लिए आम जनता की आवाज बुलंद करती आई है लेकिन भाजपा सरकार सीधी के साथ दोहरा रवैया अपना रही है।

Next Post

गुजरात और जावरा से जुड़े हैं तस्कर मुजा के तार

Thu May 15 , 2025
इंदौर. नशे के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स विंग ने बंगाली चौराहा स्थित प्रेमबंधन चौपाटी के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में एक तस्कर के तार गुजरात और जावरा के बड़े ड्रग्स तस्करों से जुड़े पाए गए हैं. डीएसपी संतोष सिंह हाड़ा ने […]

You May Like